1978
संस्था की स्थापना
5
प्रतिभा श्रेणियाँ
54+
कार्यकारिणी सदस्य
18/11/2026
आवेदन की अंतिम तिथि
यादव समाज संस्था
स्थापना वर्ष 1978
हमारे बारे में

यादव (अहीर) समाज संस्था, श्रीगंगानगर

श्रीगंगानगर जिले का लगभग समस्त यादव समाज अहीरवाल से आकर यहाँ बसा हुआ है। स्वतन्त्रता के पश्चात् यहाँ आने वाले प्राय: नौकरीपेशा एवं पढ़े-लिखे परिवारों के समन्वय हेतु वर्ष 1978 में संस्था का पंजीकरण करवाया गया।

वर्तमान में संस्था के पास चक 2 एमएल, नाथांवाली में श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ मुख्य सड़क पर अपना 17.54 बिस्वा क्षेत्र का भूखण्ड है, जिस पर 12 कमरों का शानदार भवन निर्मित है।

Mission

हम समाज की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करते हुए उसे नई पीढ़ी के लिए सशक्त और प्रासंगिक बनाना चाहते हैं। इसके लिए हम विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं, जैसे ब्लड डोनेशन कैम्प, पौधारोपण कार्यक्रम, समाज के बुजुर्गों का सम्मान, बच्चों के लिए गेम्स, चंग धमाल कार्यक्रम, प्रतिभा सम्मान समारोह — जिससे समाज के हर व्यक्ति को प्रगति के समान अवसर मिल सकें।

Vision

“ एक ऐसे शिक्षित, संगठित, संस्कारित, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर यादव अहिर समाज का निर्माण करना, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान, समान अवसर, शिक्षा, प्रगति और समाजसेवा के लिए उचित मंच प्राप्त हो तथा समाज राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे।”
संस्था ऐसी सामाजिक व्यवस्था विकसित करने की दिशा में कार्य करे, जहाँ सामाजिक एकता के साथ-साथ शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, युवाओं का विकास, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक गौरव को प्राथमिकता मिले।

श्री राधा कृष्ण मंदिर
हमारा धार्मिक स्थल

श्री राधा कृष्ण मंदिर

समाज की आस्था, एकता और सामूहिक उत्सव का प्रमुख केन्द्र

यादव समाज के आराध्य देव व कुलदेवता भगवान श्री कृष्ण के आशीर्वाद से यादव (अहीर) समाज संस्था, श्रीगंगानगर के द्वारा राधाकृष्ण मंदिर की स्थापना जन्माष्टमी 2024 को की गई। यह मंदिर समाज की संस्था के प्रांगण में स्थित गंगानगर जिले का एक भव्य मंदिर है। इसके निर्माण में संपूर्ण गंगानगर जिले के यादव समाज का अथाह सहयोग रहा है। इस मंदिर के निर्माण हेतु निम्नलिखित उद्देश्य निहित है:-
● यादव (अहीर) समाज संस्था श्रीगंगानगर के प्रांगण में स्थित मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना, आरती, भोग एवं धार्मिक अनुष्ठानों की व्यवस्था करना।
●श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधाष्टमी एवं अन्य धार्मिक त्योहारों का आयोजन करना।
●भागवत कथा, सत्संग, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक प्रवचनों का आयोजन करना।
●भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं, नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों का प्रचार-प्रसार करना।
●गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता करना तथा भंडारे एवं भोजन वितरण की व्यवस्था करना।
●शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं अन्य जनकल्याणकारी गतिविधियों को प्रोत्साहित करना।
●मंदिर परिसर एवं मंदिर की संपत्ति का संरक्षण, रखरखाव एवं विकास करना।
●श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना।
मंदिर के बारे में जानें
प्रतिभा सम्मान समारोह 2026

आवेदन श्रेणियाँ

अपनी उपलब्धि के अनुसार श्रेणी चुनें और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। आवेदन की अंतिम तिथि 18/11/2026 है।

शैक्षणिक उत्कृष्टता

कक्षा 10, 12, स्नातक, स्नातकोत्तर, IIT/NEET सहित उच्च एवं तकनीकी शिक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त विद्यार्थी।

आवेदन करें

खेलकूद

नेशनल व राज्य स्तर के प्रतिभागी, जिले स्तर पर प्रथम रहने वाले खिलाड़ी एवं अन्तर विश्वविद्यालय टीम सदस्य।

आवेदन करें

राजकीय सेवा

केन्द्र एवं राज्य की राजकीय सेवा में (जन्माष्टमी 2026 के बाद) कार्यग्रहण करने वाले अभ्यर्थी।

आवेदन करें

राजनीति

सरपंच, पार्षद, पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्य, MP, MLA एवं विशेष उपलब्धि वाले पदाधिकारी।

आवेदन करें

विशेष प्रतिभा

अन्य उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त प्रतिभाएँ तथा स्काउट-गाइड, रोवर-रैंजर्स एवं एनसीसी कैडेट्स।

आवेदन करें

पात्रता एवं नियम

आवेदन से पूर्व सामान्य निर्देश, अंकों की न्यूनतम पात्रता, अंतिम तिथि एवं सहायता सम्पर्क देखें।

नियम देखें
ताज़ा खबरें

गतिविधि एवं समाचार

संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रमों एवं समाज से जुड़ी नवीनतम गतिविधियों की झलकियाँ।

प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 — आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ
02Oct 2026
ताज़ा खबर

प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 — आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ

यादव (अहीर) समाज संस्था, श्रीगंगानगर द्वारा शैक्षणिक उत्कृष्टता, खेलकूद, राजकीय सेवा, राजनीति एवं विशेष प्रतिभा — पाँच श्रेणियों में आवेदन आमन्त्रित हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 18/11/2026 है।

प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 की घोषणा
02Oct 2026
घोषणा

प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 की घोषणा

सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, सरकारी कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं विशेष प्रतिभाओं के लिए आवेदन आमन्त्रित हैं।

पौधारोपण एवं हरित समाज अभियान
05Sep 2026
पर्यावरण

पौधारोपण एवं हरित समाज अभियान

भवन परिसर एवं आस-पास के क्षेत्र में समाज के सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

आवेदन की अंतिम तिथि : 18/11/2026

क्या आप या आपके परिवार का सदस्य पात्र है?

प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 के लिए आज ही आवेदन करें और समाज के गौरव बनें।

रजिस्ट्रेशन शुरू करें